Junior Men's Academy Hockey Championship: पंजाब हॉकी क्लब अकादमी ने जीता पुरुष वर्ग का खिताब

Update: 2024-08-15 12:31 GMT
New Delhi नई दिल्ली : राउंडग्लास पंजाब हॉकी क्लब अकादमी ने यहां मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में दूसरी हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष अकादमी चैंपियनशिप 2024 जोन ए और बी के अंतिम दिन पुरुष वर्ग में ओडिशा नवल टाटा हॉकी हाई-परफॉर्मेंस सेंटर को 8-3 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।
दिन के पहले मैच में राउंडग्लास पंजाब हॉकी क्लब अकादमी ने ओडिशा नवल टाटा हॉकी हाई-परफॉर्मेंस सेंटर को हराकर प्रतियोगिता में अपना वर्चस्व स्थापित किया। राउंडग्लास पंजाब हॉकी क्लब अकादमी के लिए सुमित राजभर (6'), अमनदीप (11', 36'), गुरसेवक सिंह (17', 26'), इंद्रजीत सिंह (38'), अर्शदीप सिंह (43') और अर्जनदीप सिंह (59') ने गोल किए, जबकि ओडिशा नेवल टाटा हॉकी हाई-परफॉरमेंस सेंटर के लिए प्रताप टोप्पो (10'), बिलकन ओरम (28') और हरीश सिंह लीतांथेम (50') ने गोल किए।
तीसरे/चौथे स्थान के लिए हुए मैच में नामधारी इलेवन ने एसजीपीसी हॉकी अकादमी को 5-3 से हराया। नामधारी इलेवन के लिए उनके कप्तान नवराज सिंह (17', 19', 31', 37', 55') ने गोल किए, जबकि एसजीपीसी हॉकी अकादमी के लिए हर्षदीप सिंह (12'), प्रभजोत सिंह (38') और दिलजीत सिंह (50') ने गोल किए।
इससे पहले, ओडिशा नवल टाटा हॉकी हाई-परफॉरमेंस सेंटर ने राउंडग्लास पंजाब हॉकी क्लब अकादमी को 2-2 (5-3 SO) से हराकर महिला वर्ग का खिताब जीता। ओडिशा नवल टाटा हॉकी हाई-परफॉरमेंस सेंटर के लिए प्रभजोत कौर (34’) और सुरेखा बहाला (54’) ने गोल किए, जबकि राउंडग्लास पंजाब हॉकी क्लब अकादमी के लिए रूबी (14’) और रिबका (45’) ने गोल किए।
शूटआउट में चेतना रानी दास ने दो गोल किए, जबकि प्रभजोत कौर, आनंदिता टोप्पो और पटेल प्रज्ञा ने भी अपने-अपने गोल किए, जबकि राउंडग्लास पंजाब हॉकी क्लब अकादमी के लिए नमनीत कौर और नेहा ने अपने-अपने गोल किए।

(आईएएनएस)

Tags:    

Similar News

-->