आईएसएल : मुंबई सिटी एफसी ने विंगर जैकीचंद सिंह के साथ करार करने की घोषणा
हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सीजन में शानदार फॉर्म में चल रही मुंबई सिटी एफसी ने जमशेदपुर एफसी के विंगर जैकीचंद सिंह के साथ करार करने की शनिवार को घोषणा
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सीजन में शानदार फॉर्म में चल रही मुंबई सिटी एफसी ने जमशेदपुर एफसी के विंगर जैकीचंद सिंह के साथ करार करने की शनिवार को घोषणा की मुंबई सिटी ने एक बयान में कहा कि मणिपुर में जन्मे 28 वर्षीय जैकीचंद का मुंबई सिटी के साथ यह दूसरा कार्यकाल होगा।जैकीचंद का मुंबई सिटी के साथ करीब ढाई साल का करार हुआ है जैकीचंद ने आईएसएल के सातवें सीजन में जमशेदपुर के लिए 12 मैचों में तीन असिस्ट किए हैं। उन्होंने आईएसएल में अब तक 85 मैच खेले हैं और वह आईएसएल के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं जैकी के नाम से मशहूर जैकीचंद आईएसएल में एफसी पुणे सिटी, केरला ब्लास्टर्स और एफसी गोवा के लिए भी खेल चुके हैं। वह मुंबई टीम के लिए 2016 में खेले थे और उस सत्र में उन्होंने आठ मैचों में एक गोल किया था।