आईएसएल: एफसी गोवा लगातार दूसरी हार सामना किया एफसी गोवा
फातोर्दा (गोवा)| इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) क्लब एफसी गोवा को एएफसी चैंपियंस लीग (एसीएल) के ग्रुप चरण के मुकाबले में लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है
जनता से रिश्ता वेबडेस्क फातोर्दा (गोवा)| इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) क्लब एफसी गोवा को एएफसी चैंपियंस लीग (एसीएल) के ग्रुप चरण के मुकाबले में लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है। आठ बदलावों के साथ उतरी गोवा को शुक्रवार रात यहां जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए चौथे मुकाबले में पिछले चरण की उपविजेता ईरान के फुटबाल क्लब पसेर्पोलिस एफसी के खिलाफ 0-4 से शिकस्त झेलनी पड़ी। पसेर्पोलिस एफसी की टूर्नामेंट में यह लगातार चौथी जीत है।
पसेर्पोलिस एफसी के लिए शहरियार मोगनलू ने 24वें, मेहदी तोराबी ने 43वें मिनट में पेनाल्टी पर, इसा एलेकासिर ने 47वें मिनट में और कमाल कामयाबिनीया ने 58वें मिनट में गोल दागेएफसी गोवा ने इससे पहले ग्रुप ई के पहले मैच में कतर के अल रेयान क्लब के खिलाफ भी गोलरहित ड्रॉ खेलकर अंक बांटे थे। गोवा को 26 अप्रैल को कतर के अल रेयान क्लब के खिलाफ अपना अगला मुकाबला खेलना है।