नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन के चौथे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्सका सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से है. लखनऊ ने टारगेट का पीछा करते हुए चार विकेट के नुकसान पर 70से ज्यादा रन बना लिए हैं. केएल राहुल और निकोलस पूरन क्रीज पर हैं. मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को जीत के लिए 194 रनों का लक्ष्य दिया है.राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और उसने पावरप्ले में ही दो विकेट गंवा दिए.जोस बटलर सबसे पहले आउट हुए, जिन्हें नवीन उल हक ने चलता किया. फिर अच्छी बैटिंग कर रहे यशस्वी जायसवान ने मोहसिन खान की गेंद पर अपना विकेट गंवा दिया. 49 रनों पर दो विकेट गिरने के बाद कप्तान संजू सैमसन और रियान पराग ने 93 रनों की साझेदारी करके पारी को मोमेंटम प्रदान किया.पराग ने 29 गेंदों पर 43 रनों की पारी खेली, जिसमें तीन छक्के और एक चौका शामिल रहा. वहीं सैमसन ने 3 चौके और छह सिक्स की मदद से 52 गेंदों पर नाबाद 82 रनों बनाए. ध्रुव जुरेल ने भी नाबाद 20 रन बनाए. नवीन उल हक ने लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से सबसे ज्यादा दो विकेट लिए.