IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के मैच नंबर-19 में आज (6 अप्रैल) सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और गुजरात टाइटन्स (GT) की टक्कर है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में टॉस जीतकर गुजरात ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था. हैदराबाद की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात के सामने 153 रनों का लक्ष्य रखा है. इस मुकाबले में सिराज ने 4 विकेट झटके.
हैदराबाद की टीम ने पहला मैच जीतने के बाद लगातार तीन मुकाबले गंवाए हैं. वहीं गुजरात टाइटन्स ने शुरुआती मैच में हार झेलने के बाद लगातार दो जीत हासिल की है.