IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के मैच नंबर-17 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) से हो रहा है. यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में है. मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के लिए 184 रनों का टारगेट दिया है. केएल राहुल ने दिल्ली के लिए 77 रन बनाए.चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन तीन में से सिर्फ एक मैच में जीत हासिल की है, जबकि दिल्ली ने अपने दोनों मैच जीते हैं. चेन्नई जहां दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी. वहीं दिल्ली का लक्ष्य जीत की हैट्रिक लगाने पर है.