अहमदाबाद: श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के फाइनल में एंट्री कर ली है. केकेआर टीम का यह आईपीएल इतिहास में चौथा फाइनल मुकाबला रहेगा.
केकेआर ने मंगलवार (21 मई) को IPL 2024 का पहला क्वालिफायर मुकाबला खेला, जिसमें पैट कमिंस की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी. इस हार के बावजूद हैदराबाद टीम को एक और मौका मिलेगा और उन्हें क्वालिफायर-2 खेलना होगा.
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. टीम ने 39 रनों पर ही 4 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद राहुल त्रिपाठी ने 35 गेंदो पर 55 और हेनरिक क्लासेन ने 21 गेंदों पर 32 रनों की पारी खेलकर टीम को 159 रनों के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया.
त्रिपाठी और क्लासेन के बीच पांचवें विकेट के लिए 37 गेंदों पर 62 रनों की पार्टनरशिप की. आखिर में पैट कमिंस ने 30 रन जड़े. इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज 20 का आंकड़ा नहीं छू सका. जबकि केकेआर टीम के लिए तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके. वरुण चक्रवर्ती ने 2 विकेट लिए. वैभव अरोड़ा, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल और हर्षित राणा को 1-1 सफलता मिली.
यह मैच जीतने वाली टीम फाइनल खेलेगी, जबकि हारने वाली टीम को एक और मौका मिलेगा और उन्हें क्वालिफायर-2 खेलना होगा. केकेआर और हैदराबाद टीम के बीच इस सीजन में यह दूसरी टक्कर है. इससे पहले 23 मार्च को मुकाबला हुआ था, जिसमें केकेआर ने 4 रनों से जीत दर्ज की थी.
ग्रुप स्टेज में केकेआर टीम ने दमदार खेल दिखाया. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में केकेआर टीम ने IPL इतिहास में पहली बार टॉप पर रहते हुए प्लेऑफ में एंट्री की है. जबकि पैट कमिंस की कप्तानी वाली हैदराबाद टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर रही थी. केकेआर के 19 और हैदराबाद के 17 अंक रहे.
हैदराबाद के खिलाफ कोलकाता टीम का पलड़ा हमेशा ही भारी रहा है. दोनों टीमों के बीच अब तक 26 मुकाबले खेले गए, जिसमें से केकेआर ने 17 मैच अपने नाम किए. जबकि 9 में हैदराबाद को जीत मिली है. पिछले 5 मुकाबलों में भी केकेआर का दबदबा दिखा है. उसने 3 मैच जीते और 2 हारे हैं.
हैदराबाद Vs कोलकाता हेड-टु-हेड
कुल मैच: 26
कोलकाता जीता: 17
हैदराबाद जीता: 9
मैच में ये है कोलकाता-हैदराबाद की प्लेइंग-11
कोलकाता नाइट राइडर्स: रहमनुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती.
इम्पैक्ट सब: अनुकूल रॉय, मनीष पांडे, नीतीश राणा, केएस भरत, शेरफेन रदरफोर्ड.
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, राहुल त्रिपाठी, नीतीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, विजयकांत व्यासकांत और टी नटराजन.
इम्पैक्ट सब: सनवीर सिंह, उमरान मलिक, ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर, जयदेव उनादकट.
Tags: