नई दिल्ली: हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस और संजू सैमसन की राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2022 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है। आरआर की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं है। वहीं हार्दिक ने एक बदलाव किया है, अल्जारी जोसेफ की जगह लॉकी फर्ग्युसन की वापसी हुई है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स को पहला झटका यशस्वी जायसवाल के रूप में लगा है। यह सलामी बल्लेबाज यश दयाल के चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर बड़ा शॉट मारने के प्रयास में 22 के निजी स्कोर पर आउट हुए। राजस्थान ने पहले 6 ओवर में 44 रन ठोक दिए हैं। राजस्थान रॉयल्स को दूसरा झटका संजू सैमसन के रूप में लगा जो 14 के निजी स्कोर पर आउट हुए। हार्दिक पांड्या को यह विकेट मिली। राशिद खान ने पडिक्कल को आउट कर राजस्थान को तीसरा झटका दिया है। पडिक्कल 10 गेंदों पर 2 रन बनाकर आउट हुए.
Tags: