IPL 2022 KKR vs RCB Live: कोलकाता को लगा 8वां झटका, रसेल हुए आउट

इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन के छठे मुकाबले में रायल चैलेंजर्स बैंगलोर का सामना कोलकाता नाइटराइजर्स से है।

Update: 2022-03-30 15:37 GMT

इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन के छठे मुकाबले में रायल चैलेंजर्स बैंगलोर का सामना कोलकाता नाइटराइजर्स से है। मुंबई के डि वाई पाटिल स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में बैंगलोर के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बैंगलोर की टीम ने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है जबकि कोलकाता ने शिवम मावी की जगह टिम साउदी को इस मैच के लिए इलेवन में शामिल किया है। खबर लिखे जाने तक कोलकाता ने 14 ओवर में 8 विकेट के नुकसान के 99 रन बनाए थे।

कोलकाता की बल्लेबाजी
पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता के लिए अजिंक्य रहाणे और वेंकटेश अय्यर पारी की शुरुआत करने उतरे। 10 रन की छोटी पारी खेलने के बाद आकाश दीप के गेंद पर वेंकटेश अपना विकेट गंवा बैठे। मोम्मद सिराज ने अजिंक्य रहाणे को फंसा और बड़ा शाट खेलते हुए वह 9 रन पर बाउंड्री पर शाहबाज को कैच दे बैठे। नीतीश राणा 10 रन बनाकर दीप की गेंद पर आउट होकर वापस लौटे। कप्तान श्रेयस अय्यर महज 13 रन बनाकर हसारंगा की गेंद पर डु प्लेसिस को कैच दे बैठे।
लगातार विकेट गिरने के बाद सुनील नरेन से टीम को उम्मीद थी लेकिन वह भी हसारंगा की गेंद पर 12 रन बनाने के बाद आकाशदीप को कैच दे बैठे। इसके बाद हसारंगा ने शेल्डन जैक्शन को बिना खाता खोले क्लीन बोल्ड कर दिया। टीम की उम्मीद सैम बिलिंग्स भी 14 रन बनाकर हर्षल पटेल के शिकार बन गए। 18 गेंद पर 25 रन बनाने के बाद आंद्रे रसेल हर्षल की गेंद पर विकेट के पीछे दिनेश कार्तिक को अपना कैच दे बैठे।


Tags:    

Similar News