नई दिल्ली: हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस और संजू सैमसन की राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2022 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। बीसीसीआई ने सीजन-15 के लिए समापन समारोह भी रखा है जो 6 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। इस समारोह के चलते फाइनल 8 बजे से खेला जाएगा। जीटी और आरआर दोनों ही टीमें इस सीजन कमाल की फॉर्म में दिखी है। लीग स्टेज टॉप 2 में खत्म करने के बाद अब इन दोनों टीमों ने फाइनल में जगह बनाई है। हार्दिक पांड्या एंड कंपनी की नजरें डेब्यू सीजन में खिताब पर कब्जा करने पर होगी। वहीं संजू सैमसन की राजस्थान रॉयल्स 14 साल बाद ट्रॉफी अपने नाम कर पूर्व कप्तान शेन वॉर्न को श्रद्धांजलि देना चाहेंगे।

Tags: