चेन्नई सुपर किंग्स का सामना इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के 11वें लीग मुकाबले में पंजाब किंग्स के साथ मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में हो रहा है। इस मैच में सीएसके टीम के कप्तान रवींद्र जडेजा ने टास जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। खबर लिखे जाने तक पंजाब किंग्स ने पहली पारी में 11 ओवर में 4 विकेट पर 115 रन बना लिए हैं।

पंजाब किंग्स की पारी, लियान लिविंगस्टोन ने लगाया अर्धशतक
पंजाब किंग्स को पहला झटका मुकेश चौधरी ने दिया और उन्होंने कप्तान व ओपनर बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को 4 रन पर कैच आउट करवा दिया। वहीं इस टीम का दूसरा विकेट भनुका राजपक्षे के रूप में गिरा जो 9 रन बनाकर रन आउट हो गए। शिखर धवन ने 24 गेंदों पर 33 रन की पारी खेली, लेकिन ब्रावो की गेंद पर जडेजा ने उनका कैच लपक लिया। लिविंगस्टोन ने काफी अच्छी पारी खेली और उन्होंने 32 गेंदों पर 5 छक्के व 5 चौकों की मदद से 60 रन की पारी खेली। वो रवींद्र जडेजा की गेंद पर अंबाती रायुडू के हाथों लपके गए।




Tags: