चेन्नई सुपर किंग्स का सामना इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के 11वें लीग मुकाबले में पंजाब किंग्स के साथ मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में हो रहा है। इस मैच में सीएसके टीम के कप्तान रवींद्र जडेजा ने टास जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। पंजाब किंग्स ने पहली पारी में लियाम लिविंगस्टोन की अर्धशतक के दम पर 20 ओवर में 8 विकेट पर 180 रन बनाए। अब सीएसके को जीत के लिए 181 रन का लक्ष्य मिला है। खबर लिखे जाने तक चेन्नई की टीम ने 9 ओवर में 5 विकेट पर 41 रन बना लिए हैं।

चेन्नई की पारी, बल्लेबाजों ने घुटने टेके
पंजाब के खिलाफ चेन्नई की शुरुआत बेहद खराब रही और रितुराज गायकवाड़ सिर्फ एक बनाकर आउट हो गए। वहीं दूसरे ओपनर बल्लेबाज राबिन उथप्पा 13 रन पर वैभव अरोड़ा की गेंद पर आउट हुए। मोइन अली को शून्य पर वैभव अरोड़ा ने आउट किया तो वहीं कप्तान रवींद्र जडेजा भी बिना खाता खोले ही अर्शदीप सिंह की गेंद पर आउट हो गए। अंबाती रायुडू 13 रन बनाकर स्मिथ की गेंद पर कैच आउट हो गए।


Tags: