जनता से रिश्ता वेबडेस्क |   इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के 10वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेल रही है। विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और ग्लेन मैक्सवेल और एबी डिविलियर्स के अर्धशतक के दम पर बैंगलोर ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 204 रन बनाए। कोलकाता के सामने जीत के लिए 205 रन का विशाल लक्ष्य है। इसके जवाब में खबर लिखे जाने तक केकेआर ने बिना विकेट खोए 1 ओवर में 7 रन बना लिए हैं। नितीश राणा और राहुल त्रिपाठी क्रीज पर हैं।

कोलकाता की पारी, गिरा पहला विकेट
205 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की टीम को पहला झटका दूसरे ओवर में लगा जब शुभमन गिल 9 गेंदों में 21 रन बनाकर काइल जैमीसन के शिकार बने।

Tags: