जनता से रिश्ता वेबडेस्क |    इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के 10वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेल रही है। विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है। टीम में एक बदलाव किया गया है। डैनियल क्रिश्चियन की जगह रजत पाटिदार को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। खबर लिखे जाने तक बैंगलोर ने 17 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाए थे।

बैंगलोर की पारी, कप्तान कोहली फ्लॉप

पारी की शुरुआत करने एक बार फिर से देवदत्त पडीक्कल के साथ कप्तान विराट कोहली मैदान पर उतरे। वरुण चक्रवर्ती ने टीम के अपने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर बड़ी सफलता दिलाई। कप्तान कोहली महज 5 रन बनाकर आउट हुए। ओवर की आखिरी गेंद पर रजत पाटीदार को वरुण ने आउट कर टीम को दूसरा झटका दिया। मैक्सवेल ने लगातार दूसरे मैच में अर्धशतकीय पारी खेली। 28 गेंद पर 6 चौके और 2 छक्के की मदद से उन्होंने अपने पचास रन पूरे किए।

प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में देवदत्त 25 रन पर राहुल त्रिपाठी को कैच दे बैठे। शानदार फॉर्म में चल रहे मैक्सवेल 49 गेंद पर 9 चौके और 3 छक्के की मदद से 78 रन बनाकर पैट कमिंस की गेंद पर आउट हुए।




Tags: