जनता से रिश्ता वेबडेस्क। IPL 2021 MI vs RCB: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 में रविवार (26 सितंबर) को दो मैच खेले गए। पहले मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) ने करीबी मुकाबला में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को आखिरी गेंद पर दो विकेट से हराया, तो वहीं दूसरे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने मुंबई इंडियंस को 54 रनों से धो डाला। आरसीबी ने इस बड़ी जीत के साथ प्वॉइंट टेबल में अपना तीसरा स्थान बरकरार रखा, जबकि रोहित शर्मा की कप्तानी वाली डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस सातवें पायदान पर खिसक गई है।

मुंबई इंडियंस, केकेआर, पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स सबके ही खाते में फिलहाल आठ-आठ प्वॉइंट्स हैं, लेकिन मुंबई इंडियंस नेट रनरेट में पिछड़ने के चक्कर में बाकी तीन टीमों से नीचे है। सीएसके ने केकेआर को हराकर प्वॉइंट्स टेबल में एक बार फिर टॉप का स्थान हासिल कर लिया और दिल्ली कैपिटल्स को दूसरे नंबर पर ढकेल दिया। इन दोनों ने पहले 10 मैचों में आठ-आठ मैच जीते हैं।
यहां देखें आईपीएल 2021 का लेटेस्ट प्वॉइंट टेबल
टीम मैच खेल जीते हारे टाई नो रिजल्ट रनरेट प्वॉइंट्स
चेन्नई सुपरकिंग्स 10 8 2 0 0 +1.069 16
दिल्ली कैपिटल्स 10 8 2 0 0 +0.711 16
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 10 6 4 0 0 -0.359 12
कोलकाता नाइट राइडर्स 10 4 6 0 0 +0.322 8
पंजाब किंग्स 10 4 6 0 0 -0.271 8
राजस्थान रॉयल्स 9 4 5 0 0 -0.319 8
मुंबई इंडियंस 10 4 6 0 0 -0.551 8
सनराइजर्स हैदराबाद 9 1 8 0 0 -0.637 2
Tags: