IPL 2021: अंबाती रायडू के खतरनाक छक्‍का से बाल- बाल बचे डगआउट में बैठे खिलाड़ी... देखें VIDEO

मुंबई इंडियंस के खिलाफ चेन्‍नई सुपर किंग्‍स को आखिरी गेंद पर 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा

Update: 2021-05-02 05:17 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क  |    मुंबई इंडियंस के खिलाफ चेन्‍नई सुपर किंग्‍स  को आखिरी गेंद पर 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा मगर दोनों के बीच खेले गए आईपीएल  के 27वें मुकाबले में जमकर चौके छक्‍कों की बरसात देखने को मिली चेन्‍नई ने मुंबई को 219 रन का लक्ष्‍य दिया था जिसे मुंबई ने आखिरी गेंद पर हासिल कर लिया. मुंबई की तरफ से कायरन पोलार्ड ने 34 गेंदों पर नाबाद 87 रन जोड़े

तूफानी बल्‍लेबाजी की एक झलक चेन्‍नई के अंबाती रायडू  ने भी दिखाई. उन्‍होंने 27 गेंदों पर नाबाद 72 रन जड़े. इस तूफानी पारी में रायडू ने 4 चौके और सात छक्‍के जड़े. इस दौरान रायडू ने जॉनी बेयरस्‍टो जैसा एक शॉट खेला, जिससे मुंबई इंडियंस के डगआउट में रखा फ्रीज का कांच टूट गया. मुंबई के खिलाफ टूर्नामेंट के इस सीजन में अब तक दो खिलाड़ी डगआउट का फ्रीज तोड़ चुके है
रायडू ने ऑफ साइड में ऐसा छक्‍का लगाया कि गेंद डगआउट में रखे रेफ्रिजेटर पर जाकर लगी, जिससे उसका कांच टूट गया. बिल्‍कुल ऐसा ही शॉट सनराइजर्स हैदराबाद के स्‍टार खिलाड़ी जॉनी बेयरस्‍टो ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ लगाया था बेयरस्‍टो ने ट्रेंट बोल्‍ट के तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर इतना जोरदार छक्‍का जड़ा था कि गेंद डगआउट में रखे फ्रिज से टकरा गई और फ्रिज का कांच चकनाचूर हो गया. इस फ्रीज के पास ही हैदराबाद के खिलाड़ी बैठे थे. चेन्‍नई पर रोमांचक जीत हासिल करके मुंबई इंडियंस पॉइंट टेबल में चौथे पायदान पर पहुंच गई है. वहीं धोनी की चेन्‍नई शीर्ष पायदान पर बरकरार है.







 



Tags:    

Similar News

-->