जनता से रिश्ता वेबडेस्क |    इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के 51वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना राजस्थान रायल्स के साथ शारजाह में हो रहा है। इस मैच में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की टीम ने 10 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 50 रन बना लिए हैं।

राजस्थान की पारी, कप्तान संजू सैमसन हुए फेल
राजस्थान टीम का पहला विकेट युवा ओपनर यशस्वी जयसवाल के तौर पर गिरा जो 12 रन बनाकर नाथन कूल्टर नाइल का शिकार बने। इवान लुइस 24 रन बनाकर बुमराह की गेंद पर पगबाधा आउट हो गए तो वहीं कप्तान संजू सैमसन का बल्ला नहीं चला और वो जेम्स नीशम की गेंद पर जयंत यादव के हाथों कैच आउट हुए। शिवम दूबे 3 रन बनाकर जेम्स नीशम की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। ग्लेन फिलिप्स को कूल्टर नाइल ने 4 रन पर आउट कर दिया।


Tags: