जनता से रिश्ता वेबडेस्क |   इंडियन प्रीमियर लीग के 49वें लीग मैच में सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हो रहा है। इस मैच में हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। खबर लिखे जाने तक हैदराबाद की टीम ने पहली पारी में 10.1 ओवर में 4 विकेट पर 51 रन बना लिए हैं।

हैदराबाद की पारी, तीन विकेट गिरे
हैदराबाद की शुरुआत काफी खराब रही और टीम के ओपनर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा गोल्डन डक का शिकार हुए। उन्हें टिम साउथी ने पगबाधा आउट करके पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। ओपनर बल्लेबाज जेसन राय भी कुछ खास नहीं कर पाए और 10 रन बनाकर शिवम मावी की गेंद पर कैच आउट हो गए। कप्तान केन विलियमसन 26 रन पर रन आउट हो गए।एसआरएच को चौथा झटका शाकिब अल हसन ने दिया, जब उन्होंने अभिषेक शर्मा को कार्तिक के हाथों स्टंप आउट कराया।


Tags: