जनता से रिश्ता वेबडेस्क |    इंडियन प्रीमियर लीग के 45वें लीग मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना दुबई में पंजाब किंग्स के साथ हो रहा है। इस मैच में पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। ऐसे में खबर लिखे जाने तक कोलकाता की टीम ने 18.4 ओवर में 6 विकेट खोकर 156 रन बना लिए हैं।

कोलकाता की पारी, वेंकटेश अय्यर का अर्धशतक
टास हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता की टीम को तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर पहला झटका लगा, जब शुभमन गिल को 7 रन के निजी स्कोर पर अर्शदीप सिंह ने क्लीन बोल्ड किया। दूसरे विकेट के लिए वेंकटेश अय्यर और राहुल त्रिपाठी के बीच अच्छी साझेदारी हुई। इस दौरान राहुल त्रिपाठी 26 गेंदों में 34 रन बनाकर रवि बिश्नोई की गेंद पर दीपक हुड्डा के हाथों कैच आउट हुए
केकेआर के लिए वेंकटेश अय्यर ने दमदार अर्धशतक जड़ा, उन्होंने 39 गेंदों में अपना पचासा पूरा किया। हालांकि, वे 49 गेंदों में 67 रन बनाकर रवि बिश्नोई की गेंद पर दीपक हुड्डा के हाथों कैच आउट हुए। इस तरह कोलकाता को तीसरा झटका लगा। कप्तान मोर्गन 2 रन बनाकर शमी की गेंद पर पगबाधा आउट हुए। नीतिश राणा 31 रन जबकि साइफर्ट दो रन बनाकर आउट हुए।


Tags: