जनता से रिश्ता  वेबडेस्क |    इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के पहले क्वालीफायर मैच में दिल्ली कैपिटल्स का सामना चेन्नई सुपर किंग्स के साथ दुबई में हो रहा है। इस मुकाबले में कप्तान एमएस धौनी ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 172 रन बनाए, जिसमें पृथ्वी शा और कप्तान रिषभ पंत ने अर्धशतक जड़ा।

इस मैच में चेन्नई की टीम के सामने दिल्ली ने 173 रन का लक्ष्य रखा है। इसके जवाब में चेन्नई ने दूसरी पारी में 15 ओवर में 4 विकेट खोकर 121 रन बना लिए हैं। रितुराज गायकवाड़ ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है।


Tags: