जनता से रिश्ता वेबडेस्क |    IPL 2021 Delhi Capitals vs Sunrisers Hyderabad Live Update: इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के दूसरे चरण के 33 वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के साथ दुबई में हो रहा है। सनराइजर्स के कप्तान केन विलियमसन ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। खबर लिखे जाने तक हैदराबाद की टीम ने 5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 29 रन बनाए थे। मनीष पांडे और केन विलियमसन क्रीज पर।

सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी

सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी की शुरुआत बेहद खराब रही और ओपनर डेविड वार्नर को एनरिच नार्खिया ने बिना खाता खोले ही पवेलियन वापस भेज दिया। रिद्धिमान साहा के तौर पर टीम को दूसरा झटका लगा। वह 18 रन बनाकर कगिसो रबादा की गेंद पर आउट हुए।





Tags: