जनता से रिश्ता  रिश्ता वेबडेस्क  |  आज सुपर संडे के पहले मुकाबले में विराट कोहली और एमएस धोनी की टीमें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलरो और चेन्नई सुपर किंग्स आमने-सामने होंगी। इस सीज़न में जब इससे पहले ये दोनों टीमें आमने-सामने आईं थीं, तो बैंगलोर ने बाज़ी मारी थी। ऐसे में चेन्नई पिछली हार का बदला ज़रूर लेना चाहेगी। 

IPL 2020आज चेन्नई के लिए इस मैच में स्पिन गेंदबाज़ आर साई किशोर डेब्यू कर सकते हैं। टी20 क्रिकेट में साई किशोर के आंकड़े बेहद शानदार हैं। इसके अलावा केएम आसिफ को भी टीम में शामिल किया जा सकता है। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम बिना किसी बदलाव के इस मैच में उतर सकती है।

मैच कब खेला जाएगा?

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलरो और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच रविवार 25 अक्टूबर 2020 को खेला जाएगा।

मैच कहां खेला जाएगा?

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलरो और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

मैच कितने बजे खेला जाएगा?

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलरो और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच भारतीय समयानुसार 3: 30 बजे से खेला जाएगा। 

Tags: