जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आईपीएल के 13वें सीजन का 29वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच दुबई में खेला जा रहा है। चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टीम में एक बदलाव किया। एन जगदीसन की जगह स्पिनर पीयूष चावला की वापसी हुई।

वहीं, हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने भी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया। अभिषेक शर्मा को बाहर किया गया। उनकी जगह शाहबाज नदीम को मौका मिला। खिताब की रेस में बने रहने के लिए दोनों टीम के लिए यह मैच जीतना जरूरी है।

दोनों टीमें:

चेन्नई: शेन वॉटसन, फाफ डु प्लेसिस, अंबाती रायडू, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, सैम करन, ड्वेन ब्रावो, दीपक चाहर, पीयूष चावला, कर्ण शर्मा और शार्दुल ठाकुर।

हैदराबाद: डेविड वॉर्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), मनीष पांडे, केन विलियम्सन, प्रियम गर्ग, विजय शंकर, शाहबाज नदीम, राशिद खान, संदीप शर्मा, टी नटराजन और खलील अहमद।

Tags: