जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आईपीएल के 13वें सीजन का 36वां मैच मुंबई इंडियंस (MI) और किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) के बीच दुबई में खेला जा रहा है। मुंबई ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। मुंबई के बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड और नाथन कुल्टर-नाइल क्रीज पर हैं। ओपनर क्विंटन डिकॉक (53) आईपीएल में अपनी 14वीं और सीजन में चौथी फिफ्टी लगाकर आउट हुए।


हार्दिक पंड्या 8 रन बनाकर आउट हुए। शमी ने उन्हें निकोलस पूरन के हाथों कैच आउट कराया।

क्रुणाल पंड्या (34) को रवि बिश्नोई ने दीपक हूडा के हाथों कैच आउट कराया। क्रुणाल ने डिकॉक के साथ चौथे विकेट के लिए 58 रन की पार्टनरशिप की। इससे पहले रोहित शर्मा 9 रन बनाकर आउट हुए। अर्शदीप सिंह ने उन्हें आउट किया। सूर्यकुमार यादव बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। उनको मोहम्मद शमी ने मुरुगन अश्विन के हाथों कैच आउट कराया।

सचिन के बाद लगातार 3 फिफ्टी लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने डिकॉक

डिकॉक ने मुंबई इंडियंस के लिए लगातार तीसरी फिफ्टी लगाई। ऐसा करने वाले वे सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले सचिन ने 2010 में मुंबई के लिए खेलते हुए यह उपलब्धि हासिल की थी। इससे पहले डिकॉक ने कोलकाता के खिलाफ 78 और दिल्ली के खिलाफ 53 रन की पारी खेली।


दोनों टीम में विदेशी खिलाड़ी

मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने प्लेइंग इलेवन में क्विंटन डिकॉक, कीरोन पोलार्ड, नाथन कुल्टर-नाइल और ट्रेंट बोल्ट को शामिल किया। जबकि पंजाब टीम में क्रिस गेल, निकोलस पूरन, ग्लेन मैक्सवेल और क्रिस जॉर्डन को मौका मिला।






Tags: