जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अबुधाबी के शेख जायेद स्टेडियम में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 के 27वें मैच में रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

दिल्ली कैपिटल्स ने चोटिल ऋषभ पंत की जगह एलेक्स कैरी को शामिल किया जिससे उन्हें एक विदेशी खिलाड़ी को बाहर करना पड़ा और शिमरोन हेटमायेर के स्थान पर अजिंक्य रहाणे को अंतिम एकादश में जगह मिली। मुंबई इंडियंस ने अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया।

दिल्ली ने अब तक खेले अपने 6 मैचों में से 5 में जीत हासिल की है, जबकि उसे एक में हार का सामना करना पड़ा है। इस तरह से 10 अंकों के साथ दिल्ली प्वॉइंट टेबल में पहले स्थान पर है। वहीं, अपने 6 मैचों में से 4 में जीत और 2 में शिकस्त के बाद 8 अंकों के साथ मुंबई दूसरे नंबर पर काबिज है।

Tags: