IPL 2020: मुंबई और आरसीबी के बीच मैच हुआ टाई, सुपरओवर से होगा फैसला

IPL 2020 MI Vs RCB: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) का मुकाबला

Update: 2020-09-28 18:10 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | IPL 2020 MI Vs RCB: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) का मुकाबला आज दुबई इंटरनैशनल क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई इंडियंस से हो रहा है। आरसीबी के 201 रनों के जवाब में मुंबई इंडियंस ने भी 20 ओवर में पांच विकेट पर 201 रन बनाए। पोलार्ड 24 गेंद पर 60 रन बनाकर नॉटआउट लौटे, जबकि इशान किशन आखिरी ओवर में 99 रन बनाकर आउट हुए थे।

इससे पहले रोहित शर्मा के रूप में 1.4 ओवर में रोहित शर्मा के रूप में पहला झटका लगा। रोहित 8 गेंद पर 8 रन बनाकर वॉशिंगटन सुंदर का शिकार बने। वहीं 2.2 ओवर में इसुरु उडाना ने सूर्यकुमार यादव को बिना खाता खोले पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। 6.4 ओवर में डिकॉक के रूप में मुंबई इंडियंस ने तीसरा विकेट गंवाया। डिकॉक 15 गेंद पर 14 रन बनाकर युजवेंद्र चहल का शिकार बने। इसके बाद एडम जाम्पा ने हार्दिक पांड्या को पवेलियन का रास्ता दिखाया, जो 15 रन बनाकर आउट हुए।

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर आरसीबी को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था। आरोन फिंच, देवदत्त पडीक्कल और एबी डिविलियर्स की हाफसेंचुरी और शिवम दुबे की ताबड़तोड़ 27 रनों की पारी के दम पर आरसीबी ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 201 रन बनाए। इस तरह से मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 202 रन बनाने होंगे। एबी डिविलियर्स 55 और शिवम दुबे 27 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। मुंबई इंडियंस की ओर से ट्रेंट बोल्ट ने 2 जबकि राहुल चाहर ने एक विकेट लिया।



Similar News