जनता से रिश्ता वेबडेस्क। चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन के 21वें मुकाबले में आज शेख जायेद स्टेडियम में कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) से भिड़ेगी. चेन्नई को अपने पिछले मैच में जीत मिली थी जबकि कोलकाता को हार का सामना करना पड़ा था. चेन्नई को पांच मैचों में दो जीत और तीन हार मिली हैं.

चेन्नई की टीम लगातार तीन हार के बाद लय में लौट रही है. महेंद्र सिंह धोनी की टीम अब शीर्ष चार में जगह बनाने को बेताब होगी. धोनी ने शेन वॉटसन पर भरोसा बनाये रखा जिन्होंने पिछले मैच में 53 गेंद में नाबाद 83 रन बनाए. किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ वॉटसन और फाफ डु प्लेसी के बीच रिकार्ड 181 रन की साझेदारी की मदद से चेन्नई ने दस विकेट से जीत दर्ज की.

कोलकाता बड़े-बड़े सितारों की मौजूदगी के बावजूद अभी तक अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सकी. यह मैच कप्तान दिनेश कार्तिक के लिये भी अग्निपरीक्षा से कम नहीं होगा जो कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों मोर्चो पर इस सत्र में अभी तक नहीं चल सके हैं. केकेआर ने इंग्लैंड के विश्व कप विजेता कप्तान इयोन मोर्गन को खरीदा लेकिन कार्तिक को ही कप्तान बनाये रखा. कार्तिक अभी तक चार मैचों में 37 रन ही बना सके हैं और उनके कुछ फैसले भी गलत साबित हुए जिससे वह आलोचकों के कोपभाजन बने हुए हैं.

कोलकाता नाइटराइडर्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

शुभमन गिल, टॉम बेंटोन. नितीश राणा, दिनेश कार्तिक (कप्तान और विकेटकीपर) , इयोन मोर्गन, आंद्रे रसेल, पैट कमिंस, कमलेश नागरकोटी, शिवम मावी, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती.

Kolkata Knight Riders Squad 2020: दिनेश कार्तिक (कप्तान) , इयोन मोर्गन, नीतिश राणा, राहुल त्रिपाठी, रिंकू सिंह, शुभमन गिल, सिद्धेश लाड, अली खान, कमलेश नागरकोटी, कुलदीप यादव, लॉकी फर्ग्युसन, पैट कमिंस, प्रसिद्ध कृष्णा, संदीप वॉरियर, शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती, आंद्रे रसेल, क्रिस ग्रीन, एम सिद्धार्थ, सुनील नरेन, निखिल नाईक, टॉम बेंटोन।

चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान, विकेटकीपर), अंबाती रायुडु, फाफ डु प्लेसिस, शेन वॉटसन, केदार जाधव, ड्वेन ब्रावो, रवींद्र जडेजा, दीपक चाहर, पीयूष चावला, शार्दुल ठाकुर और सैम कुरेन.

CSK Squad 2020: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), अंबाती रायुडू, केएम आसिफ, दीपक चाहर, ड्वेन ब्रावो, फैफ डु प्लेसी, इमरान ताहिर, नारायण जगदीशन, कर्ण शर्मा, केदार जाधव, लुंगी एनगिडी, मिशेल सैंटनर, मोनू कुमार, मुरली विजय, रविंद्र जडेजा, ऋतुराज गायकवाड़, शेन वॉटसन, शार्दुल ठाकुर, सैम करन, पीयूष चावला, जोश हेजलवुड, आर साइ किशोर।

Tags: