जनता से रिश्ता वेबडेस्क। डियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) के 25वें मैच में विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का मुकाबला टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बागडोर में चेन्नई सुपर किंग्स से हो रहा है। यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। विराट कोहली ने इस मैच में गुरकीरत सिंह मान और क्रिस मौरिस को खिलाया है। सीएसके टीम में भी एक बदलाव हुआ है। काफी मैचों में बैटिंग में फेल रहे केदार जाधव की जगह एन जगदीशन को खिलाया गया है।

चेन्नई सुपर किंग्स की बात करें तो अबतक टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। तीन बार आईपीएल की ट्रॉफी को अपने नाम कर चुकी चेन्नई सुपर किंग्स 6 मैचों में महज 2 में ही जीत दर्ज कर सकी है, जबकि 4 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। टीम प्वॉइंट टेबल में भी छठे पायदान पर है। विराट कोहली के नेतृत्व में आरसीबी ने अबतक खेले 5 मैचों में से 3 मुकाबलों को अपने नाम किया है, जबकि 2 में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। कोहली की सेना को आखिरी मैच में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों 59 रनों की करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। टीम प्वॉइंट टेबल में इस समय 6 अंकों के साथ पांचवें नंबर पर है।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्लेइंग इलेवन- देवदत्त पड्डीकल, आरोन फिंच, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, गुरकीरत मान सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, इशुरू उडाना, क्रिस मौरिस, नवदीप सैनी, युजवेंद्र चहल।

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन- शेन वॉटसन, फाफ डु प्लेसिस, अंबाती रायुडू, एमएस धोनी, सैम करन, एन जगदीशन, रविंद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, कर्ण शर्मा, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर। 

Tags: