IND vs SL 1st Test, Day 5 Live Cricket Highlights: भारत ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में शानदार जीत दर्ज की है. टीम इंडिया ने मेजबान श्रीलंका को 165 रनों से हरा द‍िया. इस जीत के सबसे बड़े हीरो बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार रहे, जिन्होंने पूरे मैच में कुल 10 विकेट अपने नाम किए. वहीं नंबर 3 पर खेले देवदत्त पड‍िक्कल ने भी दोनों पार‍ियों में कमाल की बल्लेबाजी की.
श्रीलंका की दूसरी पारी 206 रन पर खत्म हुई और इसी के साथ भारत ने मुकाबला अपने नाम कर लिया. श्रीलंका की पारी का आखिरी विकेट भी सुथार ने ही लिया. उन्होंने केशरा नुवांथा को बोल्ड करके श्रीलंका की पारी समेट दी. भारत ने इस टेस्ट में पहली पारी में 462 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में श्रीलंका की पहली पारी 284 रनोें पर सिमट गई. भारत को पहली पारी के आधार पर बढ़त मिली. इसके बाद दूसरी पारी में भारतीय टीम ने 193 रन बनाए और श्रीलंका के सामने जीत के लिए चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा.
श्रीलंका की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए दूसरी पारी में 206 रन तक ही पहुंच सकी. उसके सभी बल्लेबाजों के आउट होते ही भारत ने मुकाबला 165 रन से अपने नाम कर लिया.
पांचवें द‍िन श्रीलंका ने 84 रन पर 4 व‍िकेट से आगे से खेलना शुरू किया. सोनल द‍िनुषा और धनंजया डी स‍िल्वा क्रीज पर थे. श्रीलंका को पांचवें द‍िन पहला झटका धनंजया डी स‍िल्वा के रूप में लगा, जो 59 रन बनाकर रवींद्र जडेजा की गेंद पर आउट हुए. श्रीलंका को पांचवां झटका 142 के स्कोर पर लगा. डी स‍िल्वा और द‍िनुषा के बीच 95 रनों की पार्टनरश‍िप की. इसके बाद आए न‍िरोशन ड‍िकेवाला भी कुछ खास नहीं कर पाए और 10 रन बनाकर प्रस‍िद्ध कृष्णा की गेंद पर विकेटकीपर पंत को कैच थमा बैठे. यह श्रीलंका का छठा व‍िकेट रहा, जो 156 के स्कोर पर ग‍िरा.
लंच के बाद मानव सुथार का जलवा
लंच के बाद मानव सुथार ने बैक टू बैक 3 व‍िकेट ल‍िए और श्रीलंका की कमर तोड़ दी. पहले सोनल द‍िनुषा (84) और फ‍िर प्रभात जयसूर्या (0) को आउट किया. इसके बाद मानव सुथार ने लाह‍िरु कुमारा (0) को भी पंत के हाथों कैच आउट करवाया, 199 के स्कोर पर श्रीलंका के ये 3 व‍िकेट ग‍िरे. जो उनका मैच का पांचवां व‍िकेट रहा. मानव सुथार का बैक टू बैक दूसरे मैच में यह दूसरा पांच व‍िकेट हॉल रहा. मैच का आख‍िरी व‍िकेट भी सुथार ने लिया. सुथार के अलावा दूसरी पारी में प्रस‍िद्ध कृष्णा ने 2 व‍िकेट लिए. वहीं जडेजा और स‍िराज को 1-1 सफलता म‍िली.
भारत ने पहली पारी में बनाए 462 रन
भारत ने इस टेस्ट में अपनी पहली पारी में 462 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया था. इसके बाद श्रीलंकाई टीम अपनी पहली पारी में 284 रन पर सिमट गई. भारत को पहली पारी के आधार पर बढ़त हासिल हुई और उसने दूसरी पारी में 193 रन बनाए. इसके बाद श्रीलंका के सामने 372 रन का लक्ष्य रखा गया.
गॉल टेस्ट में टीम इंड‍िया की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
गॉल टेस्ट में श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: लाहिरू उदारा, निशान फर्नांडो, दिनेश चांदीमल, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुषा, निरोशन डिकवेला (डब्ल्यू), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो
Tags: