भारतीय युवा तीरंदाजों ने रचा इतिहास, महिलाओं की तिकड़ी और मिश्रित टीम ने क्वॉलिफिकेशन राउंड में बनाए नए विश्व रिकॉर्ड

भारतीय अंडर-18 महिला तीरंदाजों ने पोलैंड में चल रहे विश्व तीरंदाजी युथ चैंपियनशिप में इतिहास रच दिया है।

Update: 2021-08-10 18:44 GMT

भारतीय अंडर-18 महिला तीरंदाजों ने पोलैंड में चल रहे विश्व तीरंदाजी युथ चैंपियनशिप में इतिहास रच दिया है। महिलाओं की कंपाउंड और मिश्रित टीम ने यहां क्वॉलिफिकेशन राउंड में दो जूनियर विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए।

प्रिया गुर्जर, परनीत कौर और रिधु वर्षिणी सेंथिलकुमार की तिकड़ी ने कैडेट कंपाउंड महिला टीम स्पर्धा में 2160 में 2067 का स्कोर हासिल किया और शीर्ष स्थान पर रही। भारतीय खिलाड़ियों का यह स्कोर विश्व रिकॉर्ड से 22 अंक अधिक है। इससे पहले अमेरिकी टीम ने 2045 का स्कोर किया था।


इसके अलावा कंपाउंड कैडेट मिश्रित टीम स्पर्धा में भी प्रिया और कुशल दलाल की जोड़ी ने 1401 के स्कोर के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाया और शीर्ष स्थान पर रहे।अब क्वॉलिफिकेशन राउंड के बाद नाकआउट स्टेज की शुरुआत बुधवार को अंतिम 64 के साथ होगी। इसमें महिला कंपाउंड टीम को बाय मिलने की वजह से वह सीधे अंतिम 16 राउंड में उतरेंगी।
Tags:    

Similar News

-->