भारतीय गोल्फर अदिति अशोक की टीम तालिका में संयुक्त रूप से 13वें स्थान पर बरकरार

भारतीय गोल्फर अदिति अशोक दो अंडर 70 के कार्ड से अरामको टीम सीरीज के दूसरे दौर के बाद व्यक्तिगत तालिका में संयुक्त रूप से 13वें स्थान पर है।

Update: 2021-10-17 05:26 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क |     भारतीय गोल्फर अदिति अशोक दो अंडर 70 के कार्ड से अरामको टीम सीरीज के दूसरे दौर के बाद व्यक्तिगत तालिका में संयुक्त रूप से 13वें स्थान पर है। उनकी अगुवाई वाली टीम अशोक (अदिति) भी संयुक्त रूप से इसी पायदान पर है।

टीम अशोक का कुल स्कोर 21 अंडर का है। एक अन्य भारतीय त्वेसा मलिक (74-72) व्यक्तिगत तालिका में संयुक्त रूप 37वें स्थान पर है जबकि उनकी टीम 26वें स्थान पर है।त्वेसा की टीम की कप्तान लिजेटे सालास है और इस टीम का कुल स्कोर 14 अंडर का है। दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी नेली कोर्डा (69-66) व्यक्तिगत तालिका में शीर्ष पर थीं।


Tags:    

Similar News

-->