सातवीं बार एशिया कप का चैंपियन बनने उतरेगा भारत, पांचवीं बार इतिहास दोहराने का मौका

Update: 2022-10-15 06:56 GMT

महिला एशिया कप का फाइनल मैच भारत और श्रीलंका के बीच है। दोनों टीमें पांचवीं बार एशिया कप के फाइनल में भिड़ रही हैं। भारत ने सबसे ज्यादा छह बार यह टूर्नामेंट जीता है, जबकि श्रीलंका की टीम चार बार फाइनल में हार चुकी है। पुरुष एशिया कप का खिताब जीतने के बाद श्रीलंका की महिला टीम भी यह टूर्नामेंट जीतना चाहेगी।

महिला एशिया कप 2022 का फाइनल मैच भारत और श्रीलंका के बीच है। पिछले महीने श्रीलंका की पुरुष टीम ने यह खिताब जीता था और अब महिला टीम भी यह टूर्नामेंट अपने नाम करना चाहेगी। हालांकि, श्रीलंकाई टीम अब तक महिला एशिया कप नहीं जीत पाई है। अब तक कुल सात बार महिला एशिया कप का आयोजन हुआ है और शुरुआती छह बार भारतीय टीम ने यह खिताब जीता। वहीं, 2018 में बांग्लादेश की टीम चैंपियन बनी। 

Tags:    

Similar News