क्रिकेट फैंस को जहां भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2021 (ICC T20 World Cup 2021) के हाई वोल्टेज मुकाबले का बेसब्री से इंतजार है. वहीं दोनों मुल्कों के दिग्गज मजाक के मूड में नजर आ रहे हैं.

कब होगा भारत-पाक मैच?

टी-20 वर्ल्ड कप (ICC T20 World Cup) में टीम इंडिया (Team India) अपना पहला मुकाबला 24 अक्टूबर 2021 को पाकिस्तान (Pakistan) के खिलाफ दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Stadium) में खेलेगी. दोनों टीमों के बीच ये टक्कर रोमांचक हो सकती है.

एक साथ नजर आए भारत-पाक दिग्गज

भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) के मुकाबले से पहले शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar), सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar), कपिल देव, जहीर अब्बास (Kapil Dev) और अतुल वासन (Atul Wassan) एक छत के नीचे नजर आए.

शोएब अख्तर बने 'मसाज मैन'

पाकिस्तान (Pakistan) के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) इन क्रिकेट दिग्गजों के कंधे को मसाज हुए नजर आए. उन्होंने इस मुलाकात की तस्वीर अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है. उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'बेस्ट ऑफ द बेस्ट के साथ चिल कर रहा हूं, क्रिकेट के महामुकाबले के लिए तैयार हूं'

कौन जीतेगा महामुकाबला?

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप (ICC T20 World Cup) में पाकिस्तान (Pakistan) एक बार भी टीम इंडिया (Team India) को नहीं हरा पाया है. अब देखना होगा कि 'विराट कोहली की आर्मी' जब 'बाबर आजम की सेना' से टकराएगी तो ऊंट किस करवट बैठेगा.

Tags: