जनता से रिश्ता वेबडेस्क |   India vs England 3rd T20 Live update भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला अब से कुछ देर बाद अहमदाबद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। इस वक्त दोनों ही टीमों सीरीज में एक- एक मैच जीतकर बराबरी पर हैं। इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है।

दोनों ही टीमें आज मैच में एक एक बदलाव के साथ उतरी है। भारतीय टीम में रोहित शर्मा की वापसी हुई है और सूर्यकुमार यादव को बाहर बिठाया गया है। चोटिल तेज गेंदबाज मार्क वुड फिट होकर इंग्लैंड की टीम में वापसी कर रहे हैं। टॉम कुर्रन की जगह उनको प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई है।
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे मैच में इशान किशन और सूर्यकुमार यादव ने डेब्यू किया था। इशान ने पहली ही पारी में धमाकेदार अर्धशतक बनाकर सबका ध्यान खींचा। सूर्यकुमार को खेलने का मौका नहीं मिला।
दोनों टीमों का संभावित प्लेइंग इलेवन-
भारत
रोहित शर्मा/केएल राहुल, ईशान किशन, विराट कोहली (कप्तान), रिषभ पंत, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्रा चहल।
इंग्लैंड
जेसन रॉय, जोस बटलर, डेविड मलान, जॉनी बेयरस्टो, इयोन मोर्गन, बेन स्टोक्स, सैम कुर्रन, जोफ्रा आर्चर, टॉम कुर्रन, क्रिस जॉर्डन, आदिल रशिद।


Tags: