भारत और इंग्लैंड (India and England) के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय टीम ने पहले वनडे में 66 रनों से जीत हासिल की थी और सीरीज 1-0 की बढ़त बनाई थी. इंग्लैंड के भारत दौरे पर यह पहला मुकाबला था जब भारत ने सीरीज का पहला मुकाबला जीता. इससे पहले भारत टेस्ट सीरीज और टी20 सीरीज का पहला मैच हार गई थी. हालांकि बाद में वापसी करते हुए जीता हासिल की थी.

दूसरे वनडे में मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर चोट के कारण नहीं खेलेंगे. अय्यर को पहले मैच में फील्डिंग के दौरान चोट लगी थी. यह देखना दिलचस्प होगा कि अय्यर की जगह किसे मौका दिया जाता है. ऐसी संभावना है कि सूर्यकुमार यादव उनकी जगह ले सकते हैं. विश्व चैंपियन इंग्लैंड 2019 विश्व कप की फॉर्म को बरकरार नहीं रख पा रही है. इंग्लैंड ने पिछले पांच वनडे में से चार मैच गंवाए हैं
कब खेला जाएगा भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच?
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच 26 मार्च (गुरुवार) को खेला जाएगा.
कहां खेला जाएगा भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच?
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच पुणे के महाराष्‍ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा.
कितने बजे शुरू होगा भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच?
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे शुरू होगा. टॉस दोपहर एक बजे होगा.
कहां देख सकते हैं भारत और इंग्लैंड के बीच मैच का लाइव टेलीकास्ट?

भारत और इंग्लैंड के बीच मैच का टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा.
कहां देख सकते हैं भारत और इंग्लैंड के बीच मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?
भारत और इंग्लैंड के बीच मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्‍टार पर देख सकते हैं.


Tags: