जनता से रिश्ता वेबडेस्क। विराट कोहली टीम इंडिया को एक बड़े लक्ष्य की ओर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं. 21 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 107 रन है. विराट कोहली 37 और श्रेयश अय्यर 16 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं.


19 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 96 रन है. इस सीरीज से पहले कयास लगाए जा रहे थे कि एडम जाम्पा के खिलाफ विराट कोहली को परेशानी हो सकती है. लेकिन अभी तक ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला है. विराट कोहली बेहद ही आसानी से जाम्पा का सामना कर रहे हैं.

टीम इंडिया ने 20 ओवर खत्म होने से पहले ही 100 रन पूरे कर लिए हैं. टीम इंडिया के हालांकि दोनों ओपनर पवेलियन लौट चुके हैं. 




Tags: