भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम पर खेल रही है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। खबर लिखे जान तक टीम इंडिया ने 3 विकेट के नुकसान पर 9.3 ओवर में 42 रन बना लिए थे।

टीम इंडिया की बल्लेबाजी, खराब शुरुआत
टीम इंडिया जब बल्लेबाजी करने उतरी तो रोहित शर्मा ने पहले ही गेंद पर अपन इरादा जाहिर कर दिया, लेकिन वह चौथे ओवर में ही 13 रन बनाकर आउट हो गए। इसके दो गेंद बाद ही विराट कोहली भी डक पर आउट हो गए। दोनों को अल्जारी जोसेफ ने आउट किया। शिखर धवन को ओडियन स्मिथ ने 10 रन पर आउट करके टीम इंडिया को तीसरा झटका दिया।


Tags: