IND vs WI 1st T20: वेस्टइंडीज को लगा झटका, जेसन होल्डर हुए टीम से बाहर
भारत के खिलाफ जारी तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में वेस्टइंडीज को बड़ा झटका लगा है
भारत के खिलाफ जारी तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में वेस्टइंडीज को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार ऑलराउंडर जेसन होल्डर सीने में लगी चोट के कारण पहले मैच से बाहर हो गए हैं। जेसन होल्डर को मैच से पहले प्रैक्टिस के दौरान सीने पर गेंद लगी थी, जिससे वह उबर नहीं सके हैं और पहले मैच के लिए फिट नहीं थे। वेस्टइंडीज टीम में जेसन होल्डर की जगह रोस्टन चेस खेल रहे हैं ।
वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर थे। उन्होंने तीन मैचों में 65 रन बनाए। पहले मैच में उन्होंने 57 रन की पारी खेली थी, जोकि उनका इस सीरीज में सर्वोच्च स्कोर रहा। वहीं गेंदबाजी में भी वह काफी किफायती रहे। उन्होंने तीन मैचों में 22 ओवर में 100 रन देकर पांच विकेट अपने नाम किए।
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में बुधवार को टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम ने दो लेग स्पिनरों युजवेंद्र चहल और रवि बिश्नोई को उतारा है । बिश्नोई का यह पहला टी20 मैच होगा ।