India vs West Indies first one day match Live: भारतीय क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। टीम इंडिया ने टास जीतकर वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम के अधिकतर बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने धराशाई हो गए और ये टीम 43.5 ओवर में 176 रन पर सिमट गई। भारत को अब जीत के लिए 177 रन बनाने हैं। भारत ने दूसरी पारी में खबर लिखे जाने तक 18 ओवर में 4 विकेट पर 118 रन बना लिए हैं।

177 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया की शुरुआत शानदार रही। ओपनर रोहित शर्मा और ईशान किशन ने पहले विकेट के लिए 84 रनों की साझेदारी की। रोहित शर्मा 60 रन बनाकर अल्जारी जोसेफ की गेंद पर आउट हुए। इसके तुरंत बाद विराट कोहली 8 रन बनाकर अल्जारी जोसेफ की गेंद पर आउट हुए। ईशान किशन 28 रन बनाकर अकील हुसैन की गेंद पर आउट हुए। रिषभ पंत 11 रन बनाकर रन आउट हुए।


Tags: