India vs West Indies first one day match Live: भारतीय क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। टीम इंडिया ने टास जीतकर वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने 12 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 45 रन बना लिए हैं।

वेस्टइंडीज की पारी
वेस्टइंडीज की टीम को पहला झटका तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने दिया। शाई होप आठ रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद वाशिंग्टन सुंदर ने ब्रेंडन किंग को 13 रन पर आउट करके दूसरा झटका दिया। इसके तुरंत बाद डेरेन ब्रावो को 18 रन पर सुंदर ने पवेलियन भेज दिया।


Tags: