भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया गया। इस मैच में श्रीलंका ने पहली पारी में 20 ओवर में 5 विकेट पर 183 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 184 रन बनाने हैं। अब दूसरी पारी में भारत ने खबर लिखे जाने तक 3 ओवर में एक विकेट पर 23 रन बना लिए हैं।

भारत की पारी, कप्तान रोहित सस्ते में आउट

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का विकेट जल्दी ही गिर गया और महज एक रन बनाकर वो दुष्मंथा चमीरा की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए।

Tags: