ndia vs South Africa T20 2022 Live update भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब से कुछ देर बार पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। साउथ अफ्रीका के कप्तान तेंबा बवूमा ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। इशान किशन के 76 रन की पारी के दम पर भारत ने 4 विकेट के नुकसान पर 211 रन का स्कोर खड़ा किया। खबर लिखे जाने तक साउथ अफ्रीका ने 4 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 42 रन बनाए थे।

साउथ अफ्रीका की पारी, शुरुआती झटका
भारत से मिले विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए कप्तान तेंबा बवूमा और अनुभवी क्विंटन डिकाक ने पारी की शुरुआत की। 10 रन के स्कोर पर भुवनेश्वर कुमार ने बवूमा को विकेट के पीछे कप्तान रिषभ पंत के हाथों कैच करवाया।


Tags: