India vs South Africa T20 2022 Live update भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब से कुछ देर बार पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। साउथ अफ्रीका के कप्तान तेंबा बवूमा ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। इशान किशन के 76 रन की पारी के दम पर भारत ने 4 विकेट के नुकसान पर 211 रन का स्कोर खड़ा किया। खबर लिखे जाने तक साउथ अफ्रीका ने 7 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 67 रन बनाए थे।

साउथ अफ्रीका की पारी, शुरुआती झटका
भारत से मिले विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए कप्तान तेंबा बवूमा और अनुभवी क्विंटन डिकाक ने पारी की शुरुआत की। 10 रन के स्कोर पर भुवनेश्वर कुमार ने बवूमा को विकेट के पीछे कप्तान रिषभ पंत के हाथों कैच करवाया। बल्लेबाजी में प्रमोट किए गए ड्वेन प्रिटोरियस ने आते ही बड़े शाट्स लगाए। हार्दिक के ओवर में इस बल्लेबाज ने तीन छक्के जमाए। हर्षल ने उनको 29 रन के स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर वापस भेजा।
पावरप्ले के 6 ओवर में साउथ अफ्रीका ने 1 विकेट के नुकसान पर 61 रन बनाए।
इशान और रितुराज की शानदार ओपनिंग
टास हारने के बाद भारत की तरफ से ओपनिंग करने इशान किशन और रितुराज गायकवाड़ की जोड़ी मैदान पर उतरी। दोनों ने आक्रामक खेल दिखाते हुए भारत के लिए तेज शुरुआत की। इन दोनों ही बल्लेबाजों ने पावरप्ले में शानदार खेल दिखाते हुए 57 रन जोड़ डाले। रितुराज 23 रन बनाने के बाद वायने परनेल की गेंद पर कप्तान बवूमा को कैच दे बैठे। 10 ओवर के बाद भारत ने 100 रन पूरे कर लिए थे।
37 गेंद पर 9 चौके और 1 छक्के की मदद से इशान किशन ने अपना अर्धशतक पूरा किया। 48 गेंद पर 11 चौके और 3 छक्के की मदद से 76 रन की पारी खेलकर वह आउट हुए। श्रेयस अय्यर ने 27 गेंद पर 36 रन की अहम पारी खेली। वह भी बड़ा शाट लगाने की कोशिश में अपना विकेट गंवा बैठे। प्रीटोरियस ने उनको क्लीन बोल्ड कर वापस भेजा।
टास जीतकर साउथ अफ्रीका ने चुनी गेंदबाजी
साउथ अफ्रीका के कप्तान तेंबा बवूमा ने टास जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। टीम के अहम खिलाड़ी एडम मारक्रम इस मैच में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं होंगे। उनको कोरोना टेस्ट में पाजिटिव पाया गया है। भारतीय टीम की तरफ से इशान किशन और रितुराज गायकवाड़ पारी की शुरुआत करेंगे। दिनेश कार्तिक को लंबे समय बात प्लेइंग इलेवन में जगह मिली है।
भारत की प्लेइंग इलेवन
इशान किशन, रितुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, रिषभ पंत(कप्तान, विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, आवेश खान
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन
तेंबा बवूमा(कप्तान), रिजा हेनड्रिक्स, डेविड मिलर, त्रिस्तान स्तुब्स, वायने परनेल, ड्वेन प्रिटोरियस, केशव महाराज, तबरेज शम्सी, कगिसो रबादा, एनरिक नार्खिया।
पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में भारत के लिए काफी कुछ प्रयोग करने के लिए होगा। सीनियर खिलाड़ी नहीं हैं और युवाओं ने आइपीएल में अच्छे प्रदर्शन के दम पर टीम में जगह बनाई है। दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान का इतिहास पुराना है।
साउथ अफ्रीका की टीम तेंबा बवूमा की कप्तानी में अपने पूरे दमखम से उतरेगी। भारत के पास युवा टीम है लेकिन मेहमान अपनी सबसे ताकतवर टीम लेकर यहां दौरे पर पहुंची है। इंडियन प्रीमियर लीग जो हाल ही में खत्म हुई है उसमें खेलने वाले साउथ अफ्रीका कई दिग्गज खिलाड़ी इस टीम का हिस्सा हैं।
रिषभ पंत आज के मैच में कप्तानी करने उतरते ही भारत की तरफ से टी20 में टीम का नेतृत्व करने वाले दूसरे सबसे युवा कप्तान होंगे। महज सुरेश रैना ने 23 साल और 197 दिन की उम्र में भारत के टी20 टीम की कप्तानी की थी। पंत की उम्र 24 साल 249 दिन है। महेंद्र सिंह धौनी को जब टी20 टीम की कप्तानी मिली थी तब उनकी उम्र 26 साल और 68 दिन थी। वहीं अजिंक्य रहाणे ने 28 साल 41 दिन में भारत के टी20 टीम की कप्तानी की थी।


Tags: