भारत और न्यूजीलैंड के बीच साउथम्पटन में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के पांचवें दिन का खेल खेला जा रहा है। टीम इंडिया की दूसरी पारी शुरू हो चुकी है। इससे पहले भारत की पहली पारी 217 रन के जवाब में न्यूजीलैंड की पहली पारी 249 रन पर सिमट गई। इस तरह पहली पारी के आधार पर कीवी टीम को 32 रन की बढ़त मिली। भारत की तरफ से तेज गेंदबाजों का बोलबाला रहा। मोहम्मद शमी और इशांत शर्मा के आगे कीवी बल्लेबाज घुटने टेकते नजर आए। बता दें कि पांचवें दिन न्यूजीलैंड ने 101/2 रन से आगे खेलना शुरू किया था। पहला व दूसरा दोनों सेशन भारत के नाम रहा।

IND vs NZ WTC Final Live: रोहित शर्मा लौटे पवेलियन
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका। रोहित शर्मा 30 रन बनाकर आउट।
IND vs NZ WTC Final: टीम इंडिया का स्कोर 50 के पार
भारत का स्कोर 50 के पार हो गया है। 26 ओवर्स के बाद भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 51 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 30 और चेतेश्वर पुजारा 12 रन बनाकर खेल रहे हैं। इसके साथ ही भारत ने न्यूजीलैंड पर 19 रन की बढ़त बना ली है।
Tags: