ऑकलैंड: भारतीय टीम का स्कोर बिना किसी नुकसान के 100 रन के पार जा चुका है। शिखर धवन अर्धशतक लगाकर खेल रहे हैं। वहीं, शुभमन गिल भी अर्धशतक के करीब हैं। धीमी शुरुआत के बाद दोनों बल्लेबाज तेजी से रन बना रहे हैं और भारतीय टीम बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही है। 22 ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 113 रन है।
भारतीय कप्तान शिखर धवन ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 63 गेंदों में अपने 50 रन पूरे किए। इस मैच में धवन ने काफी धीमी शुरुआत की थी, लेकिन बाद में उन्होंने अच्छी गति से रन बनाए हैं और अब बेहतर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
Tags: