आईसीसी टी20 विश्व कप 2021 (ICC T20 World Cup 2021) में आज सुपर-12 राउंड का आखिरी मुकाबला है और आमने-सामने हैं भारत और नामीबिया (India vs Namibia). विश्व कप से बाहर हो चुकी दोनों टीमों के लिए इस मुकाबले में सिर्फ सम्मान की लड़ाई है. दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में हो रहे इस मुकाबले में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीता है और पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. ये मुकाबला भारतीय टीम के लिए ज्यादा खास है. टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने में नाकाम होने के कारण ये मैच बतौर टी20 कप्तान विराट कोहली का आखिरी मुकाबला है, क्योंकि वह पहले ही विश्व कप के बाद इस फॉर्मेट में टीम की कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर चुके थे. इस तरह बतौरा टी20 कप्तान करीब 5 साल लंबे सफर का अंत होगा. सिर्फ कोहली ही नहीं, बल्कि टीम इंडिया को सफलता की नई ऊंचाईयों पर पहुंचाने वाले मुख्य कोच रवि शास्त्री और उनके सपोर्ट स्टाफ गेंदबाजी कोच भरत अरुण और फील्डिंग कोच आर श्रीधर का भी कार्यकाल इस मैच के साथ खत्म हो जाएगा. ऐसे में टीम इंडिया अपने दिग्गजों को जीत के साथ विदाई देने के इरादे से उतरेगी.

मैच के नतीजे का नहीं होगा कोई असर
भारत और नामीबिया की टीमें विश्व कप से बाहर हो चुकी हैं और इसलिए इस मैच के नतीजे का कोई असर नहीं होने वाला. भारतीय टीम पॉइंट्स टेबल में 4 पॉइंट के साथ तीसरे नंबर पर है, जबकि नामीबिया 2 पॉइंट्स के साथ पांचवें स्थान पर है.
IND vs NAM Live Score: छठां विकेट गिरा, स्मिट आउट
NAM ने गंवाया छठां विकेट, जेजे स्मिट आउट

स्मिट- 9 (9 गेंद, 1×4); NAM- 93/6

कोहली की कप्तानी का अंत
इस मैच के साथ विराट कोहली के टी20 कप्तानी का भी अंत हो रहा है. 2017 में भारतीय टीम की कप्तानी संभालने वाले कोहली इस फॉर्मेट में भी काफी सफल रहे और 49 मैचों में 31 में टीम इंडिया को जीत दिलाई, जबकि सिर्फ 16 में हार मिली.
IND vs NAM Live Score: पांचवां विकेट गिरा, इरास्मस आउट
NAM ने गंवाया पांचवां विकेट, गेरहार्ड इरास्मस आउट. अश्विन ने एक और सफलता हासिल कर ली है. इस बार नामीबिया के कप्तान उनके शिकार बने हैं. 13वें ओवर में इरास्मस ने अश्विन की गेंद को कट करना चाहा, लेकिन सफल नहीं हुए और बल्ले का किनारा लेकर गेंद सीधे कीपर पंत के ग्लव्स में चली गई. अश्विन का दूसरा विकेट.
इरास्मस- 12 (20 गेंद, 1×4); NAM- 72/5
Tags: