शार्दुल ने कमाल कर दिया है. 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर शार्दुल ने मलान को बोल्ड किया. इंग्लैंड ने 15 ओवर में चार विकेट 142 के स्कोर पर गंवा दिए हैं. मलान 68 रन बनाकर आउट हुए. इंडिया मैच और सीरीज अपने नाम करने से चंद कदम दूर है.

इंडिया और इंग्लैंड के बीच आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पांच मैचों की सीरीज का आखिरी मैच खेला जा रहा. इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने आखिरी मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 224 रन बनाए.
Tags: