जनता से रिश्ता वेबडेस्क | India vs England 5th T20 भारत और इंग्लैड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। आज के मुकाबले के लिए इंग्लैंड की टीम में कोई बदलाव नहीं है जबकि भारत ने एक बदलाव किया है। केएल राहुल को बाहर कर गेंदबाज टी नटराजन को मौका दिया गया है।

टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन में आज एक बदलाव किया जा सकता है। खराब फॉर्म से गुजर रहे केएल राहुल की जगह आज भारत अनुभवी शिखर धवन को उतार सकता है। वहीं इंग्लैंड की टीम काफी मजबूत नजर आ रही है और बदलाव की उम्मीद नहीं है।
सीरीज का पहला मुकाबला इंग्लैंड ने जीता था इसके बाद भारत ने दूसरा मैच जीतकर सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल की थी। तीसरे मैच में बाजी मारकर इंग्लैंड ने बढ़त बनाई तो चौथा मैच भारत ने जीत सीरीज को फिर से बराबरी पर ला खड़ा किया। अब आज पांचवें और आखिरी मुकाबले के बाद तय हो जाएगा कि ट्रॉफी किसके नाम होगी।

भारत का प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, रिषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, वॉशिंग्टन सुंदर, राहुल चाहर, भुवनेश्वर कुमार, शार्दुल ठाकुर, टी नटराजन
इंग्लैंड का संभावित प्लेइंग इलेवन
जेसन रॉय, जोस बटलर, डेविड मलान, जॉनी बेयरस्टो, इयोन मोर्गन, बेन स्टोक्स, सैम कुर्रन, जोफ्रा आर्चर, मार्क वुड, क्रिस जॉर्डन, आदिल रशिद।


Tags: