इंग्लैंड ने तीसरे ओवर में भुवी को निशाने पर लेने की कोशिश की है. लेकिन भुवी ने अपनी शानदार गेंदबाजी के जरिए बटलर का विकेट ले लिया है. 15 रन पर इंग्लैंड ने अपना पहला विकेट गंवा दिया है. बटलर 9 रन बनाकर आउट हुए. इंडिया की ओर से बहुत अच्छी गेंदबाजी हो रही है.

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर इंडिया को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया. इंडिया ने सूर्याकुमार यादव की फिफ्टी और श्रेयश अय्यर के 38 रन की बदौलत 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाए. इंग्लैंड के लिए यह चुनौती आसान नहीं रहने वाली.

Tags: