भारतीय क्रिकेट टीम आज से ढाका में शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश का सामना कर रही है। इस सीरीज का पहला मुकाबला टीम इंडिया ने 188 रनों से जीता था। आज दूसरे टेस्ट का पहला दिन है और टीम इंडिया शुरू से ही बांग्लादेशी टीम को बैकफुट पर लाने की कोशिश करेगी। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए भारतीय टीम को इस मुकाबले में हर हाल में जीत हासिल करनी होगी।

बांग्लादेश की सधी हुई शुरुआत

पहले बल्लेबाजी कर रही बांग्लादेशी टीम ने सधी हुई शुरुआत की है। मेजबान टीम ने भारत को 8 ओवर तक कोई विकेट नहीं दिया है और उनके 20 रन हो चुके हैं।

टीम इंडिया को विकेट की तलाश

बांग्लादेश की पारी शुरू हो चुकी है। वहीं टीम इंडिया की ओर से दिन का पहले स्पैल मोहम्मद सिराज और उमेश यादव लेकर आए हैं। 3 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 8 रन है और उनका कोई विकेट नहीं गिरा है।

बांग्लादेश की प्लेइंग 11

नजमुल हुसैन शांतो, जाकिर हसन, मोमिनुल हक, लिटन दास, मुशफिकुर रहीम, शाकिब अल हसन (कप्तान), नुरुल हसन (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, खालिद अहमद, तस्कीन अहमद

Tags: